Skip to main content

yoga हवाबाण

yoga हवा बाण
 _______________________________
'yoga हवा बाण' हमारे इंटर नेशनल ब्रांड हैं |
बैलगाड़ी से रेलगाड़ी , वायुयान से जल यान , हवा-पानी - धरा -आकाश वे सर्वत्र हमें विश्व गुरु बनाने की विश्व विजय यात्रा के अश्व मेधी घोड़े हैं |
राष्ट्र के गिरते स्वास्थ्य और बिगड़ते चरित्र को वे एक डोज से ठीक करने निकले हैं
yoga हवा बाण हर मर्ज़ की एक दवा है |
बेडरूम में तनाव हो या बार्डर पर |
भ्रष्टाचार हो ,व्याभिचार हो ,बलात्कार हो , दंगा-फसाद हो , भुखमरी -कालाबाजार हो , मरता किसान हो ,परेशान इंसान हो , बस्तर-कश्मीर हो , सियाचीन -फिलिस्तीन हो , ओबामा हो -ओसामा हो ,डोनाल्ड या रोनाल्ड हो बस हवा खींचो हवा छोड़ो ..सब ठीक होगा चिंता छोड़ो |
तो yoga हवाबाण की कहानी बड़ी दिलचस्प है |
लापता भैंस जो ढूंढते -ढूंढते वे हिमालय के दुर्गम हिम शिखर पर जा पहुंचे वहां उन्हें भैंस तो नहीं मिली अलबत्ता yoga हवाबाण जरुर मिला जिसे वे कच्छे में बांधकर तेज़ी से वापस लौटे और कुकरमुत्ते की तरह देश के कोने कोने में yoga हवा बाण की फ्रेंचाइजी ऊग आयी | देखते-देखते उनके इस लिमटेड कारोबार में अनलिमिटेड मुनाफा बरसने लगा |
आज yoga हवाबाण का जन्म दिन था | आज yoga हवाबाण आन लाइन समस्या का समाधान करने वाले थे |
पहले नेता फिर अभिनेता ने yoga हवा बाण किया फिर पीछे पीछे जनता ने |
मै टीवी पर सांस रोक कर लाइव देख रहा था |
किस्मत से मेरी ही कॉल लग गयी |
मैंने रोमांच अश्रु के बीच अपनी बात शुरू करते हुए कहा " आपके स्वच्छ भारत की डोर टू डोर कचरा गाडी ने वाट लगा दी है | वे कई कई दिन नहीं आते | हमारे घर के सामने कचरे का ढेर हमारी स्वर्गसोसाइटी को नरक में बदल रहा है | दुर्गन्ध के मारे सांस लेना दूभर है |" आगे कुछ कहता कि लाइन कट गयी |
yoga हवा बाण ने हल्के से अट्टहास किया फिर कहा अब चमत्कार देखिये
और बोलना शुरू किया ' आराम से बैठ जाइए ...आँख बंद करिये ...अब नाक बंद करिये ..अब मुंह से धीरे धीरे सांस लीजिये ..कहिये अब कहीं कचरा दिखाई दे रहा है '
सबने उद्घोष किया " नही ...नहीं दिखाई दे रहा "
फिर उन्होंने कहा ..अब धीरेधीरे शव आसन में आ जाइए |
शव आसन में रहते हुए मुझे देव वाणी सुनाई दी
" स्वर्ग सोसाइटी में तुम या तो शतुरमुर्ग होकर सुखी रह सकते हो या शव होकर "...||

Comments

Popular posts from this blog

तहखाना और राजयोग

तहखाना इस तयखाने की जानकारी में सिर्फ साहब और उनके चार सिपहसलार को ही   हैं | छटवां सिर्फ   मैं हूँ | साहब   के इस   तहखाने   में ऐसे ऐसे   राज़ हैं कि बाहर आ   जायें तो   हंगामा हो   जाये | आप   पूछे इसके पहले मै आपको बता   दूँ   कि मै आपको   कुछ   बता नहीं सकता सिर्फ दिखा सकता   हूँ वो भी अपने उन   इशारों से जिन्हें   आप   पढने   की योग्यता   शायद   नहीं   रखते | दरअसल मुझे इस विशेष तहखाने तक पहुँचने के अवसर की    योग्यता   अपनी सिर्फ एक   जन्मजात अयोग्यता के   कारण हासिल   हो सकी है और वो है   मेरा   जन्मजात   गूंगा और अनपढ़ होना | ना बोल सकता   ना लिख सकता इसलिए कोई खतरा   ना   समझकर साहब ने तहखाने में होने वाली गप्त वार्ताओं के समय   अपनी और मंडली की   सेवा के लिए   मेरा   चयन   किया | बोतल , सोडा , चखना , सिगरेट और खाना   परोसने भर तक मुझे वहां   रहने   की ...

कथा :राखी और कवच

कथा : राखी +++++++++++++++++ आज के दिन जब दीदी की कलाई पर राखी बांधता हूँ और उससे रक्षा का वचन लेता हूँ तो लोग कहते हैं कि मै गलत परम्परा डाल रहा हूँ..| मै कहता हूँ नही ..बस परम्परा को सही कर रहा हूँ | मेरी बात समझने के लिए आपको मेरे बचपन में जाना होगा | हम पांच थे .. माँ ,बाबू, दीदी मैं और सिम्मो | कस्बे में घर के बाहरी कमरे में ही हमारी प्रेस की दूकान थी .. माँ पड़ोस से कपड़े लाती और बाबू मुंह में बीड़ी दबाये कपड़ो पर कोयले वाला प्रेस फेरते | बीड़ी की लत ने बाबू को जवानी में ही इतना बेदम कर दिया कि अब वे सिर्फ प्रेस में कोयला भर पाते और प्रेस फेरने का काम दीदी के जिम्मे आ गया | दीदी दिन भर काली चाय पीती और प्रेस करती | हाँ मुझसे और सिम्मो से जरुर कहती दूध पीया करो ..कमज़ोर दिखते हो | मेरे कालेज पहुँचते पहुँचते जब बाबू सिर्फ दवा के भरोसे रह गये तब दीदी ने बाबू की जगह ले ली | दीदी अब प्रेस के साथ हमारी पढ़ाई लिखाई के बारे में भी पूछती | जबरिया जेब में नोट डालकर सर पर हाथ फेरते हुए कहती चिंता मत कर खूब पढ़ | मेरा कालेज खत्म भी नहीं हुआ था.. कि सिम्मो कस्बे के ऑटो वाले के साथ भाग गयी | मैने अपन...

दुम और जंगल

सूक्ष्म कथा : दुम और जंगल;  ************************** ********* १) दुम +++++++ मै दम लाने के चक्कर में दुम काट दिया करता था| ' लेकिन हमें हिलती हुई दुम पसंद है' मेरी रचनाओ के पढ़ने के बाद कड़वा सा मुंह बनाते हुए सम्पादक महोदय में प्रकाशक की ओर ठेल दिया | प्रकाशक पान की पीक के साथ उन पर कुछ थूकने जा ही रहे थे कि मैं उन्हें समेटकर तेज़ी से उठा | उतनी ही तेज़ी से "वे" अन्दर आये और अपने झोले से लम्बी दुमो को निकालकर टेबल पर उनके सामने फैलाकर बैठ गये | कुछ सालों बाद "वे" सम्पादक की कुर्सी पर विराजमान थे ||| २)जंगल +++++++++ उनके शहर जाना हुआ | वे बोले ' चलिये आज जंगल पिकनिक कर आते हैं |' घंटो कार से भटकने के बाद शहर के मुख्यमार्ग से हटकर झाड़ियों की आड़ थी जिसे शायद आसपास केगाँव वालों ने दिव्यनिपटान के लिए बचा कर रखा होगा | हम वहां अपने साथ ले जाये गये टिफिन खाली करके सेल्फी लेकर लौट आये | रात उनके घर डिनर पर जाना हुआ| तीन लोंगो के लिए ६ बेडरूम के उस घर में दरवाजे खिड़की फलोरिंग बेड ड्रेसिंग डाइनिंग काउच सोफा सब का सब शानदार वुडन क्राफ्ट था | जिसकी खासियत वे ग...