Skip to main content

भेद ( apartheid)

सूक्ष्म कथा : भेद 
+++++++++++++++++++++++++
यू एन ओ ने उन्हें मार्टिन लूथर किंग पर उनके शोध के लिए चुना था | और वे रंगभेद उन्मूलन की वर्ल्ड समिट में भाग लेने के लिए शिकागो जा रही थी |
सूटकेस में उन्होंने सात दिनों में गोरा करने वाली क्रीम के साथ केसर और नारियल पानी के पूरे १० पाउच करीने से रखे | उनकी माँ ने कहा था कि इन आठ महीनों में जितना नारियल केसर खाओगी ..बेबी उतना ही गौरा चिठ्ठा होगा | 
ेसर युक्त नारियल पानी सिप करते हुए वे काउच पर पसर गयीं | अपने चार माह के पेट पर आहिस्ता आहिस्ता हाथ फेरते हुए उन्होंने सपना देखा कि .. गोरे चिट्टे बच्चे को हाथ में लेकर नर्स कह रही है .. ओह गाड थेंक्स ...अपने पापा पर जाने से बच गया ...बिलकुल अपनी माँ पर गया है ... जैसे दूध में केसर घोल दिया हो .."
सपने के अंत में उन्होंने देखा कि गोरे पन की क्रीम के बड़े बड़े होर्डिंग लगे हैं जिनमे मार्टिन लूथर किंग उनकी बेबी को गोद में उठा कर कह रहे है ..."मेरा एक सपना है ,,,,आई हेव ए ड्रीम "...|||


face book 30/8/2014 

Comments