****************************************************************************************************
तो चूहों ने तय
किया कि बिल्ली के गले में घंटी बाँध दी जाये ...
देखिये भाई
साहेब यह मत कहियेगा कि चूहे कुछ तय नहीं
कर सकते ..आखिर चूहों में तय कर ही लिया ...
और बड़ी सी घंटी लेकर बिल्ली के पास पहुंचकर बोले ..
“मौसी हमने तय कर लिया है ... प्लीज अब आप भी घंटी बंधवाकर हमारे निर्णय की लाज रख लो ”
बिल्ली ने मुस्कुरा कर कहा.... “अरे नादानो इतनी सी बात .... लेकिन तुम लोग कष्ट क्यों करते हो लो ..मै अपने हाथो से घंटी पहन लेती हूँ...”
और बिल्ली ने इस अवसर के लिए पहले से तैयार रखी मिट्टी की घंटी अपने हाथों से पहन ली |
चूहे फिर से निश्चिन्त होकर सो रहे .... बिल्ली अब पहले से अधिक बिंदास होकर शिकार करने लगी |
बिल्ली इन दिनों सीमा पर टहल रही है ...|||
Comments
Post a Comment