Skip to main content

नींद में गुलाब

नींद में गुलाब
++++++++
पश्चिम की तरफ सरकते सूरज की रौशनी में तीनों सुनहरे हो रहे थे  | बालकनी के गुलाब  , लड़की के सर के चांदी के तार  और दीवार पर गुलाबों की एक पेंटिंग |
लड़की और गुलाब इस वक्त एकसार हो चुके थे |
बालकनी में घर के बहुत से सामानो  के बीच कई रंगो के  गुलबों  के गमले थे जिसमे खिलते गुलाब को देखते हुए लड़की के चेहरे पर मुस्कान खिल जाती थी और उसे हर एक गुलाब में एक गार्डन नज़र आने लगता था |
वो स्कूल में याद किया ‘गार्डनिंग-माय हॉबी’  की पहली से लेकर अंतिम लाइन तक अपने भीतर बुदबुदाने लगतीं | हर लाइन के साथ वे उम्र की सीढियां उतरने लगतीं | और अपने बचपन के आँगन में जा पहुँचती |
जहां सालीवाड़ा बस्तर में पिता फारेस्ट गार्ड थे |
आंवला अमरुद इमली के पेड़ों के साथ गुलाब का एक छोटा सा बागीचा था | उस बागीचे में खेलते हुए एक लड़की सोचा करती कि दुनिया को एक गुलाब का बागीचा होना चाहिये |
लड़की स्कूल में पढ़ती तो कक्षा के बाहर खिले गुलाब को देखती और सब सबक भूलकर सिर्फ इतना याद रख पाती दुनिया को गुलाब का बागीचा होना चाहिये |
लड़की जब बड़ी हुई और कालेज पढ़ने गयी तो बेहद ऊदास हुई कि इतने बड़े कालेज में एक भी गुलाब नहीं है |
लड़की ने जब नौकरी पर गयी तो और उदास हो गयी कि पूना में तेरहवी मंजिल पर उसके आफिस में एक गुलाब के खिलने की कोई जगह नहीं थी |
लड़की ने शादी बनायी तो अपने पति से पहला सवाल किया ‘आपको गुलाब पसंद हैं ?’
इस शहर से उस शहर लड़की ने तीन शहर और सात फ्लेट बदले लेकिन कहीं भी गुलाब खिलाने की जगह नहीं बना पायी |
लेकिन लड़की के सपनों में बराबर गुलाब का गार्डन आता जिसमे में वो सुबह दरवाज़ा खोलते ही उतर जाती |
लड़की का यह सपना पूरा हो पाता कि लड़की का पति किसी और के साथ सेटल हो गया |
उस भीषण समय में भी लड़की के सपने में गुलाब का बागीचा आता, जो कहता “मै हूँ ना“ |
दिन बीतते रहे लड़की अपनी एक लड़की के साथ नौकरी के बीच गुलाब खिलाने लायक जगह ढूढती रही |
उसी दौर में उसने बाज़ार से गुलाबों की एक पेंटिग खरीद कर अपने दीवार पर टांग ली और दिल बहलाने लगी | साल गुजरते रहे लड़की के सर पर चांदी के तार खिचते गये |
लड़की की अपनी लड़की पढ़-लिख कर ‘सेटल’ हो गयी |
सब जिम्मेदारियों मुक्त होकर पश्चिम बालकनी वाला यह फ्लेट जमा पूँजी से इसलिये खरीदा कि सपनों के गुलाब खिला सके |
सफ़ेद –पीले –लाल-गुलाबी-केसरिया कितने रंग होते हैं गुलाब में लड़की गुलाबों को देखते हुए सोचती |
और उसके भीतर गुलाब का एक गार्डन महकने लगता |
लड़की मदहोशी में सब भूल जाती यहाँ तक कि यह भी कि रिपोर्ट में केंसर आया है और शायद गुलाब का अगला बसंत वह नहीं देख पाये |
हाँ लड़की कभी कभी एक सपना दिखाई देता है कि गुलाब के बागीचे में टहलते हुए वो आखरी में सम्मोहक गहरे काले गुलाब के करीब पहुँच गयी है | पास पहुँचते ही काले गुलाब की बड़ी-बड़ी पंखुरियाँ पिंजरे की शक्ल में बंद हो गयी हैं | बाहर खिले गुलाब उसे नाम लेकर बुला रहे हैं लेकिन इस पिंजरे से वो फिर बाहर नहीं आ पाती कभी भी |
बालकनी में अन्धेरा पसरा हुआ है |
गुलाब नहीं दिखाई दे रहे |
सामने के फ्लेट से आती रौशनी में लड़की के चेहरे का एक हिस्सा दिख रहा है वह जैसी थी वैसी बैठी दिख रही है  |
वो गहरी नींद में दिख रही है |

गहरी और शायद कभी ना टूटने वाली ||

Comments

Popular posts from this blog

तहखाना और राजयोग

तहखाना इस तयखाने की जानकारी में सिर्फ साहब और उनके चार सिपहसलार को ही   हैं | छटवां सिर्फ   मैं हूँ | साहब   के इस   तहखाने   में ऐसे ऐसे   राज़ हैं कि बाहर आ   जायें तो   हंगामा हो   जाये | आप   पूछे इसके पहले मै आपको बता   दूँ   कि मै आपको   कुछ   बता नहीं सकता सिर्फ दिखा सकता   हूँ वो भी अपने उन   इशारों से जिन्हें   आप   पढने   की योग्यता   शायद   नहीं   रखते | दरअसल मुझे इस विशेष तहखाने तक पहुँचने के अवसर की    योग्यता   अपनी सिर्फ एक   जन्मजात अयोग्यता के   कारण हासिल   हो सकी है और वो है   मेरा   जन्मजात   गूंगा और अनपढ़ होना | ना बोल सकता   ना लिख सकता इसलिए कोई खतरा   ना   समझकर साहब ने तहखाने में होने वाली गप्त वार्ताओं के समय   अपनी और मंडली की   सेवा के लिए   मेरा   चयन   किया | बोतल , सोडा , चखना , सिगरेट और खाना   परोसने भर तक मुझे वहां   रहने   की ...

कथा :राखी और कवच

कथा : राखी +++++++++++++++++ आज के दिन जब दीदी की कलाई पर राखी बांधता हूँ और उससे रक्षा का वचन लेता हूँ तो लोग कहते हैं कि मै गलत परम्परा डाल रहा हूँ..| मै कहता हूँ नही ..बस परम्परा को सही कर रहा हूँ | मेरी बात समझने के लिए आपको मेरे बचपन में जाना होगा | हम पांच थे .. माँ ,बाबू, दीदी मैं और सिम्मो | कस्बे में घर के बाहरी कमरे में ही हमारी प्रेस की दूकान थी .. माँ पड़ोस से कपड़े लाती और बाबू मुंह में बीड़ी दबाये कपड़ो पर कोयले वाला प्रेस फेरते | बीड़ी की लत ने बाबू को जवानी में ही इतना बेदम कर दिया कि अब वे सिर्फ प्रेस में कोयला भर पाते और प्रेस फेरने का काम दीदी के जिम्मे आ गया | दीदी दिन भर काली चाय पीती और प्रेस करती | हाँ मुझसे और सिम्मो से जरुर कहती दूध पीया करो ..कमज़ोर दिखते हो | मेरे कालेज पहुँचते पहुँचते जब बाबू सिर्फ दवा के भरोसे रह गये तब दीदी ने बाबू की जगह ले ली | दीदी अब प्रेस के साथ हमारी पढ़ाई लिखाई के बारे में भी पूछती | जबरिया जेब में नोट डालकर सर पर हाथ फेरते हुए कहती चिंता मत कर खूब पढ़ | मेरा कालेज खत्म भी नहीं हुआ था.. कि सिम्मो कस्बे के ऑटो वाले के साथ भाग गयी | मैने अपन...

दुम और जंगल

सूक्ष्म कथा : दुम और जंगल;  ************************** ********* १) दुम +++++++ मै दम लाने के चक्कर में दुम काट दिया करता था| ' लेकिन हमें हिलती हुई दुम पसंद है' मेरी रचनाओ के पढ़ने के बाद कड़वा सा मुंह बनाते हुए सम्पादक महोदय में प्रकाशक की ओर ठेल दिया | प्रकाशक पान की पीक के साथ उन पर कुछ थूकने जा ही रहे थे कि मैं उन्हें समेटकर तेज़ी से उठा | उतनी ही तेज़ी से "वे" अन्दर आये और अपने झोले से लम्बी दुमो को निकालकर टेबल पर उनके सामने फैलाकर बैठ गये | कुछ सालों बाद "वे" सम्पादक की कुर्सी पर विराजमान थे ||| २)जंगल +++++++++ उनके शहर जाना हुआ | वे बोले ' चलिये आज जंगल पिकनिक कर आते हैं |' घंटो कार से भटकने के बाद शहर के मुख्यमार्ग से हटकर झाड़ियों की आड़ थी जिसे शायद आसपास केगाँव वालों ने दिव्यनिपटान के लिए बचा कर रखा होगा | हम वहां अपने साथ ले जाये गये टिफिन खाली करके सेल्फी लेकर लौट आये | रात उनके घर डिनर पर जाना हुआ| तीन लोंगो के लिए ६ बेडरूम के उस घर में दरवाजे खिड़की फलोरिंग बेड ड्रेसिंग डाइनिंग काउच सोफा सब का सब शानदार वुडन क्राफ्ट था | जिसकी खासियत वे ग...