Skip to main content

गणित



सूक्ष्म कथा : गणित
*************************************************************************************
चरर्रररर... चू .... के साथ गाड़ी झटके से रुकी और उन्होंने देखा कि सायकल और झोले से कुछ दूरी पर वो गिरा पड़ा था | सर से खून अब भी बह रहा था | कुछ देर पहले ही शायद कोई गाड़ी टक्कर मार कर भाग गयी होगी |
उन्होंने अपने एक आदमी की मदद से उसे उठाकर गाड़ी में डाला | इशारा पाकर दूसरे आदमी ने मोबाइल क्लिक किया | गाड़ी राजधानी की और दौड़ने लगी |
वे आग में अपनी रोटियां सेकक...र , देहात से लौट रहे थे | वे खुश थे कि जो बीज उन्होंने बोये थे , चुनावी मौसम में उसकी फसल कटाई के लिए तैयार थी |
उधर पीछे लेटा घायल..होश में आते ही जैसे बडबडाया उनके माथे पर बल पड़ गये .. “ अरे .. ...ई तो अपनी कौम का नहीं जान पड़ता ...तनिक नाम तो पूछिये इसका ”
और नाम सुनते ही वे चिल्ला पड़े ..
“ गाड़ी रोक ...मौजी इसे उतार का किनारे रख दे ..पब्लिक को मालूम हुआ कि हम इसे बचाये है तो सब किये धरे पर पानी फिर जायेगा ”...
लेकिन गाड़ी के रुकते ही मौजी का दिमाग चलने लगा ,उन्हें किनारे ले जाकर उनके कान में फुसफुसाया ..
“ अभी का फिकर छोड़िये ...अभी किसी को पता नहीं चलने देंगे ..पर सोचिये जीतने के बाद सद्भावना रैली भी तो करनी पड़ेगी ...उसमे यही हमारे काम आयेगा ...”
“..अरे ई तो दिमाग में नहीं आया था ” कहते हुये उन्होंने मौजी को शाबाशी भरी नज़रों से देखा |
गाड़ी अब दूनी रफ़्तार से राजधानी की और दौड़ रही थी और वे मोबाइल में फोटो को देखकर मंद मंद मुस्कुरा रहे थे |

Comments

Popular posts from this blog

तहखाना और राजयोग

तहखाना इस तयखाने की जानकारी में सिर्फ साहब और उनके चार सिपहसलार को ही   हैं | छटवां सिर्फ   मैं हूँ | साहब   के इस   तहखाने   में ऐसे ऐसे   राज़ हैं कि बाहर आ   जायें तो   हंगामा हो   जाये | आप   पूछे इसके पहले मै आपको बता   दूँ   कि मै आपको   कुछ   बता नहीं सकता सिर्फ दिखा सकता   हूँ वो भी अपने उन   इशारों से जिन्हें   आप   पढने   की योग्यता   शायद   नहीं   रखते | दरअसल मुझे इस विशेष तहखाने तक पहुँचने के अवसर की    योग्यता   अपनी सिर्फ एक   जन्मजात अयोग्यता के   कारण हासिल   हो सकी है और वो है   मेरा   जन्मजात   गूंगा और अनपढ़ होना | ना बोल सकता   ना लिख सकता इसलिए कोई खतरा   ना   समझकर साहब ने तहखाने में होने वाली गप्त वार्ताओं के समय   अपनी और मंडली की   सेवा के लिए   मेरा   चयन   किया | बोतल , सोडा , चखना , सिगरेट और खाना   परोसने भर तक मुझे वहां   रहने   की ...

कथा :राखी और कवच

कथा : राखी +++++++++++++++++ आज के दिन जब दीदी की कलाई पर राखी बांधता हूँ और उससे रक्षा का वचन लेता हूँ तो लोग कहते हैं कि मै गलत परम्परा डाल रहा हूँ..| मै कहता हूँ नही ..बस परम्परा को सही कर रहा हूँ | मेरी बात समझने के लिए आपको मेरे बचपन में जाना होगा | हम पांच थे .. माँ ,बाबू, दीदी मैं और सिम्मो | कस्बे में घर के बाहरी कमरे में ही हमारी प्रेस की दूकान थी .. माँ पड़ोस से कपड़े लाती और बाबू मुंह में बीड़ी दबाये कपड़ो पर कोयले वाला प्रेस फेरते | बीड़ी की लत ने बाबू को जवानी में ही इतना बेदम कर दिया कि अब वे सिर्फ प्रेस में कोयला भर पाते और प्रेस फेरने का काम दीदी के जिम्मे आ गया | दीदी दिन भर काली चाय पीती और प्रेस करती | हाँ मुझसे और सिम्मो से जरुर कहती दूध पीया करो ..कमज़ोर दिखते हो | मेरे कालेज पहुँचते पहुँचते जब बाबू सिर्फ दवा के भरोसे रह गये तब दीदी ने बाबू की जगह ले ली | दीदी अब प्रेस के साथ हमारी पढ़ाई लिखाई के बारे में भी पूछती | जबरिया जेब में नोट डालकर सर पर हाथ फेरते हुए कहती चिंता मत कर खूब पढ़ | मेरा कालेज खत्म भी नहीं हुआ था.. कि सिम्मो कस्बे के ऑटो वाले के साथ भाग गयी | मैने अपन...

दुम और जंगल

सूक्ष्म कथा : दुम और जंगल;  ************************** ********* १) दुम +++++++ मै दम लाने के चक्कर में दुम काट दिया करता था| ' लेकिन हमें हिलती हुई दुम पसंद है' मेरी रचनाओ के पढ़ने के बाद कड़वा सा मुंह बनाते हुए सम्पादक महोदय में प्रकाशक की ओर ठेल दिया | प्रकाशक पान की पीक के साथ उन पर कुछ थूकने जा ही रहे थे कि मैं उन्हें समेटकर तेज़ी से उठा | उतनी ही तेज़ी से "वे" अन्दर आये और अपने झोले से लम्बी दुमो को निकालकर टेबल पर उनके सामने फैलाकर बैठ गये | कुछ सालों बाद "वे" सम्पादक की कुर्सी पर विराजमान थे ||| २)जंगल +++++++++ उनके शहर जाना हुआ | वे बोले ' चलिये आज जंगल पिकनिक कर आते हैं |' घंटो कार से भटकने के बाद शहर के मुख्यमार्ग से हटकर झाड़ियों की आड़ थी जिसे शायद आसपास केगाँव वालों ने दिव्यनिपटान के लिए बचा कर रखा होगा | हम वहां अपने साथ ले जाये गये टिफिन खाली करके सेल्फी लेकर लौट आये | रात उनके घर डिनर पर जाना हुआ| तीन लोंगो के लिए ६ बेडरूम के उस घर में दरवाजे खिड़की फलोरिंग बेड ड्रेसिंग डाइनिंग काउच सोफा सब का सब शानदार वुडन क्राफ्ट था | जिसकी खासियत वे ग...