सूक्ष्म कथा : सफल आदमी की जीवनी
( अकबर
इलाहाबादी के एक शेर से प्रेरित )
उसने बचपन में टाफियाँ खायी
और किशोर वय में ट्राफियाँ जीतकर घर लाया
|
जवानी में ८ से ८ की ८ अंकों वाली मल्टीनेशनल
नौकरी बजायी |
फिर
छुईमुई बार्बी डाल के संग हनीमून मनाया |
२ चाकलेटी बच्चों को सेटेल किया |
१७ दर्जन विदाई और ९८ दर्जन विवाह समारोह में शामिल हुआ
|
मेट्रो में फ्लेट लिये|
रिटायरमेंट पर बारी बारी से इस घर से उस
घर दर बदर हुआ |
और ओल्ड होम में कपाल भस्तिका करते हुए
मर गया |
....................................................................................
.jpg)
Comments
Post a Comment